Sonbhadra News: जल निकासी न होने से छह एकड़ धान की फसल डूबी
Sonbhadra News: जल निकासी न होने से छह एकड़ धान की फसल डूबी जल निकासी न होने से छह एकड़ धान की फसल डूबीजल निकासी न होने से छह एकड़ धान की फसल डूबीजल निकासी न होने से छह

Sonbhadra News: घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर स्थित खुटहां बाइपास मार्ग पर रोड के किनारे जल निकासी न होने के कारण किसानों का करीब छह एकड़ धान की फसल डूब गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने जिलाधिकारी से जल निकासी की व्यवस्था कराई जाने की मांग की है। घोरावल तहसील के खुटहां गांव के किसान बच्चेलाल, पप्पू, मनोज, दशरथ प्रसाद, विनोद, फूलचंद, जगरनाथ ने दो वर्षों से दर्जनों बार तहसील दिवसों पर शिकयती प्रार्थना पत्र दिया था। तत्कालीन डीएम बीएन सिंह व तत्कालीन एसडीएम आशीष कुमार त्रिपाठी ने नहर विभाग के अधिकारियों को जल निकासी के लिए आदेशित भी किया था।
मई माह में नहर विभाग के सहायक अभियंता व अवर अभियंता ने जांच कर नहर में पाइप लगाकर जल निकासी के लिए किसानों को आश्वासन भी दिया, किन्तु नहर विभाग के अधिकारियों का आश्वासन आज तक कोरा ही रहा। डूबे हुए धान के खेत में से पानी निकासी न होने के कारण छह एकड़ धान का फसल बर्बादी के कगार पर है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि खेत में जमा पानी तत्काल निकलवाया जाय, जिससे किसानों की पानी में डूबने से बर्बाद हो रही धान की फसल को बचाया जा सके।


