Sonbhadra News: परंपरागत खेती से आगे बढ़ नई तकनीक अपनाएं किसान

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News: परंपरागत खेती से आगे बढ़ नई तकनीक अपनाएं किसान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के

Sonbhadra News: परंपरागत खेती से आगे बढ़ नई तकनीक अपनाएं किसान

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। विकास खंड कोन में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत खेती के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को वृहद किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. संजीव राव ने किसानों से परंपरागत खेती के तरीकों से आगे बढ़कर आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान किया।

आधुनिक तकनीक का महत्व

डॉ. संजीव राव ने कहा कि दुनिया तेजी से आगे बढ़ रही है, ऐसे में किसानों को भी परंपरागत और रूढ़िवादी खेती के तरीकों का मोह छोड़ना होगा। आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धति को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने किसानों से नैनो उर्वरकों का अधिक से अधिक उपयोग कर खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करने की अपील की। कार्यक्रम में एडीओ कृषि ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, किसानों को उपलब्ध सुविधाओं और विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद इफको प्रतिनिधि एसएफए अवनीश कुमार पांडेय ने नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, सागरिका जल विलेय खाद समेत विभिन्न उत्पादों के उपयोग और लाभ के बारे में किसानों को बताया। उन्होंने आगामी रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए नैनो डीएपी से बीज शोधन की जानकारी दी। बताया कि पांच मिलीलीटर नैनो डीएपी प्रति किलोग्राम बीज की दर से बीज शोधन किया जा सकता है। इससे दानेदार डीएपी के उपयोग में करीब 50 प्रतिशत तक कमी लाई जा सकती है। उन्होंने किसानों से संतुलित एवं आधुनिक पोषण प्रबंधन अपनाकर उत्पादन लागत कम करने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कोन मोहन, एडीओ कृषि सहित कृषि विभाग की टीम और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦किसान सभा का आयोजन कब हुआ?−
किसान सभा का आयोजन रविवार को हुआ।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: परंपरागत खेती से आगे बढ़ नई तकनीक अपनाएं किसान