Sonbhadra News: विन्ध्य एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: विन्ध्य एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन विन्ध्य एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन विन्ध्य एक्सप्रेसवे को लेकर

Sonbhadra News: विन्ध्य एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले मुआवजे और परिसंपत्तियों के आंकलन में पारदर्शिता की मांग को लेकर सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट में अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर किसानों ने भूमि का मुआवजा वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर निर्धारित करने समेत कई मांगें उठाईं। किसानों ने कहा कि विकास कार्यों के साथ प्रभावित किसानों के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। सोनभद्र किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने कहा कि एक्सप्रेसवे से प्रभावित गांवों में ग्राम सभाओं और समितियों के माध्यम से किसानों के हितों को लेकर चर्चा की जा रही है।

किसानों ने अधिग्रहित भूमि का मुआवजा वर्तमान बाजार मूल्य के आधार पर देने तथा भूमि का मूल्यांकन उसके प्रस्तावित उपयोग को ध्यान में रखकर करने की मांग की। इसके अलावा भूमि और परिसंपत्तियों के आकलन में आरआर रूल का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने, निर्धारित मुआवजे का समय-समय पर पुनर्मूल्यांकन करने तथा किसानों की आपत्तियों का सक्षम अधिकारी से निस्तारण कराने की मांग भी रखी गई। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि महापंचायत के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल अधिकारियों से मिलकर मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपेगा। इस मौके पर राम बहादुर सिंह, फिरोज खान, सदानंद, ज्योति जंग सिंह, सत्येंद्र पाठक, डॉ. ओपी मौर्य, रामप्रवेश, बाबू नंदन यादव, बाबूलाल, अंकित पाठक, गौरी शंकर सिंह, अमित जायसवाल, बलवंत, रामाशीष, नवीन आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: विन्ध्य एक्सप्रेसवे को लेकर किसानों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन