Farmers Demand Investigation as Fertilizer Supplier Violates District Administration Orders एक ही दुकानदार को बार-बार खाद आवंटन का आरोप, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsFarmers Demand Investigation as Fertilizer Supplier Violates District Administration Orders

एक ही दुकानदार को बार-बार खाद आवंटन का आरोप

Sonbhadra News - एक ही दुकानदार को बार-बार खाद आवंटन का आरोप कार्यवाही की मांग की गई है। स्थानीय किसानों ने नाम सार्वजनिक न करते हुए बताया कि पिछले दिनों खाद वितरण

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 15 Sep 2025 12:25 AM
share Share
Follow Us on
एक ही दुकानदार को बार-बार खाद आवंटन का आरोप

म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के लीलासी बाजार में जिला प्रशासन के निर्देश के बाद भी एक ही विक्रेता को बार बार उर्वरक उपलब्ध कराए जाने और किसानों से ज्यादा कीमत लिए जाने का आरोप किसानों ने लगाया है। किसानों ने जांच कर कार्यवाही की मांग की गई है। स्थानीय किसानों ने नाम सार्वजनिक न करते हुए बताया कि पिछले दिनों खाद वितरण में पादर्शिता लाने के लिए किसानों के हित में कार्यालय जिला कृषि अधिकारी सोनभद्र ने थोक उर्वरक विक्रेताओं को लिखित में निर्देशित किया था। थोक उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा एक ही लाइसेंसधारक दुकानदारो को बार बार खाद न दे पहले से पास मशीन चेक करके ही खाद दें।

वरीयता क्रम में सभी लाइसेंस दुकानदारों को खाद सप्लायाई करे। लेकिन थोक उर्वरक विक्रेताओं के द्वारा निर्देश का उलंघन करते हुए आदेश का धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। खाद की इतनी किल्लत होने के बाद भी बार बार लगातार लिलासी में एक दुकान को खाद आपूर्ति किया जा रहा हैं, जो प्रश्न खड़ा करता हैं। किसानों ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।