निजी अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा
सोनभद्र में बुधवार को एक महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। 27 वर्षीय रुक्मणि पटेल को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को शांत कराया।

सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला चौक के समीप एक निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह महिला की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। महिला को मंगलवार को अस्पताल में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। करमा थाना क्षेत्र के केकराही के बसवा गांव निवासी 27 वर्षीय रुक्मणि पटेल पत्नी जितेन्द्र कुमार को परिजनों ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी।
पति जितेन्द्र ने आरोप लगाया कि अस्पताल में मौजूद कर्मियों ने डाक्टर से फोन पर बात कर उसकी पत्नी को पानी चढ़ाना शुरु कर दिया। इसके बाद उन्होंने डाक्टर के कहने पर लगातार कई इंजेक्शन मेरी पत्नी को लगाया। बुधवार की सुबह उनकी पत्नी की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने डाक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा शुरु कर दिया। उन्होंने डाक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। उधर परिजनों हंगामा करते देख अस्पताल के स्टाफ मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मृतका के पति जितेन्द्र कुमार ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर डाक्टर और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


