40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 350 किलो लहन नष्ट

Mar 02, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - दुद्धी में आबकारी विभाग ने सोमवार को कई स्थानों पर छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। 350 किलो लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। टीम ने अवैध शराब बनाने की सामग्री और भट्ठियों को भी जब्त किया। इस दौरान दो अभियोग दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।

40 लीटर कच्ची शराब बरामद, 350 किलो लहन नष्ट

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को दुद्धी थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। इस दौरान टीम ने 350 किलो लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया। टीम ने क्षेत्र के दुद्धी, कुंदरी गांव और क्षेत्र की कंजड़ स्वीपर बस्ती में छापेमारी की। इस दौरान दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही सामग्री और भट्ठियां बरामद हुईं। मौके पर ही करीब 350 किलो लहन नष्ट किया गया और पांच अवैध भट्ठियों को तोड़ दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं में दो अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अभियान के दौरान जनपद की विभिन्न आबकारी दुकानों का भी निरीक्षण किया गया, ताकि होली के मद्देनजर किसी प्रकार की अवैध बिक्री न हो सके। इस मौके पर आबकारी निरीक्षक रवि नंदन कोल, विनोद कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।