Sonbhadra News: गड़बड़ा-मड़वा रोड पर सेवटी नदी का कटान तेज, गिर रहा

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: हलिया (मिर्जापुर) l क्षेत्र के गड़बड़ा - मड़वा संपर्क मार्ग पर सेवटी नदी का करार

गड़बड़ा-मड़वा रोड पर सेवटी नदी का कटान तेज, गिर रहा
गड़बड़ा-मड़वा रोड पर सेवटी नदी का कटान तेज, गिर रहा

Sonbhadra News: हलिया (मिर्जापुर) l क्षेत्र के गड़बड़ा - मड़वा संपर्क मार्ग पर सेवटी नदी का करार तेजी से कट रहा है। नदी के किनारे का हिस्सा लगातार गिर रहा है l जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी विभाग आंख मूंदे बैठा है। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से 15-20 फीट करारा गिर कर बह गया। अब बमुश्किल सड़क किनारे सिर्फ 2-3 फुट ही बचा है। बाइक और चार पहिया। आदि वाहनों के गुजरते समय करार और धंस जाता है। रात में तो खतरा और बढ़ जाता है l कोई संकेतक, बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगा है।

प्रयागराज बस के अलावा सवारी वाहन भी गुजरते हैं। अनन्तूगुप्ता , रविशंकर तिवारी, ज्ञानेश्वर दूबे, राम आसरे मिश्रा, दिनेश तिवारी ने बताया कि कई बार ब्लॉक और पीडब्ल्यूडी विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। रोजाना सैकड़ों लोग, स्कूली बच्चे और एंबुलेंस इसी रास्ते से गुजरते हैं। अगर करार गिरा तो गड़बड़ा, मड़वा, पटवारी,बंजारी सहित दर्जन भर गांवों के लोगों के साथ गड़बड़ा। शीतलता धाम दर्शन पूजन का मुख्य मार्ग है। इसको क्षतिग्रस्त होने से इन गांवों का संपर्क टूट जाएगा। गांव वालों का कहना है रोज मिट्टी गिर रही है l लोग डर-डर के निकलते हैं। कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया। लगता है प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है lग्रामीणों ने जिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता से कटान रोकने के लिए बोल्डर और जाली लगाने , सड़क किनारे सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग तत्काल लगवाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: गड़बड़ा-मड़वा रोड पर सेवटी नदी का कटान तेज, गिर रहा