घर-घर जाकर अभिभावकों को किया जागरुक

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा के नेतृत्व में विकास खंड चोपन में अभिभावकों को 06 से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन कराने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में 51 बच्चों को चिह्नित किया गया, जिनमें से 20 का नामांकन किया गया। अभिभावकों को शिक्षा विभाग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।

घर-घर जाकर अभिभावकों को किया जागरुक

ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। खंड शिक्षा अधिकारी चोपन के नेतृत्व में परिषदीय कर्मचारियों ने मंगलवार को विकास खंड चोपन के भलुआ टोला में घर-घर जाकर अभिभावकों को अपने 06 से 14 वर्ष के समस्त बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन कराने को लेकर नामांकन अभियान चलाकर जागरूक किया। इस अभियान का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश मिश्रा ने किया। इस अभियान के तहत कुल 51 बच्चे नामांकन के लिए चिह्नित किए गए। वहीं चिह्नित 51 बच्चों में से कुल 20 बच्चों का नामांकन भी किया गया। बाकी बचे बच्चों का नामांकन आगामी वर्किंग डे पर किया जाएगा। इस दौरान परिषदीय कर्मचारियों ने अभिभावकों को शासन से बच्चों को मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी दी।

बताया कि शिक्षा विभाग के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते मोजे, स्कूल बैग हेतु डीबीटी से 1200 रुपये निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर,गरमा गर्म मध्याह्न भोजन, प्रत्येक बुधवार को दूध, सोमवार को फल दिया जाता है। आप अपने पात्र पाल्यो का नजदीकी परिषदीय विद्यालय में नामांकन कराए। इस हेतु लोगों को प्रेरित किया गया। शिक्षा हर बच्चें का अधिकार है। इसलिए बच्चें को शिक्षा दिलाने में माता पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। इस मौके पर एआरपी वंशदीप, प्रशांत, ज्ञान प्रकाश, आनंद पटेल दयालु आदि मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।