Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsEnhanced Security Measures Implemented at Energy Projects in Anpara Following Delhi Bomb Blast
बिजली-कोयला परियोजनाओं की सख्त हुई  सुरक्षा

बिजली-कोयला परियोजनाओं की सख्त हुई सुरक्षा

संक्षेप:

Sonbhadra News - दिल्ली में बम धमाके के बाद, अनपरा के बिजली और कोयला परियोजनाओं की सुरक्षा को मजबूत किया गया है। सीआईएसएफ और निजी सुरक्षा कंपनियों ने सभी आगंतुकों की गहन जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की विशेष टीमें 24 घंटे सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कर रही हैं। हर वाहन की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

Nov 11, 2025 04:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

अनपरा,संवाददाता। दिल्ली में बम ब्लास्ट के बाद ऊर्जांचल के बिजली-कोयला परियोजनाओं की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है। प्रशासन के निर्देश पर परियोजनाओं की सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ और प्राइवेट सुरक्षा कम्पनियों ने प्रतिष्ठान में प्रवेश करने वालों की मुक्कमल जांच शुरू कर दी है। बिजलीघरों के भीतर अधिकारियों की विशेष टीमे गठित कर दी गयी है जो 24 घंटे सुरक्षा के मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करा रही है। क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार ने बताया कि होटल,रेलवे स्टेशनों,ढाबों,व लॉज आदि की सोमवार रात्रि से ही सघन जांच जारी है। अवांछनीय तत्वों पर पैनी निगाह रखी जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिजली परियोजनाओं को निर्देश है कि बगैर पुख्ता जांच कोई भी बिजलीघर में प्रवेश न कर सकें। अनपरा बिजलीघर के मुख्य महाप्रबन्धक इं जेपी कटियार ने बताया कि सीआईएसएफ ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों के गेटपास और डिग्गी चेक के साथ ही ट्राली मिरर से जांच की जा रही है। प्रतिष्ठान घटना को लेकर पूरी तरह सतर्क है। एमईआईएल अनपरा सी के यूनिट हेड एके सिंह ने बताया कि प्रशासन से निर्देश मिला है। बिजलीघर और कालोनी दोनों में समुचित जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा कर्मियों के अतिरिक्तआधिकारियों की टीमें भी गठित की गयी है जो प्रतिष्ठान के भीतर सुरक्षा व्यवस्था पर राउण्ड द क्लॉक नजर रख रही है। एनसीएल प्रवक्ता रामविजय सिंह ने बताया कि सुरक्षा विभाग कड़ाई से जांच कर रहा है। सीसीटीवी कैमरों से प्रत्येक वाहन पर पैनी नजर है।