Engineers Day Celebration at MEIL Anpara Honoring Sir M Visvesvaraya औद्योगिक विकास की धुरी हैं इंजीनियर्स-एके सिंह, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsEngineers Day Celebration at MEIL Anpara Honoring Sir M Visvesvaraya

औद्योगिक विकास की धुरी हैं इंजीनियर्स-एके सिंह

Sonbhadra News - अनपरा में एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड परियोजना परिसर में भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया की जयंती को इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि एके सिंह ने सर विश्वेश्वरैया को पुष्प अर्पित किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रMon, 15 Sep 2025 10:16 PM
share Share
Follow Us on
औद्योगिक विकास की धुरी हैं इंजीनियर्स-एके सिंह

अनपरा,संवाददाता। एमईआईएल अनपरा एनर्जी लिमिटेड परियोजना परिसर में सोमवार को भारत रत्न सर एम विश्वेश्वरैया का जन्म जयंती इंजीनयर्स डे के रूप में उत्साहपूर्वक मनायी गयी। मुख्य अतिथि स्टेशन हेड एके सिंह ने सर एम विश्वेश्वरैया के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।उनकी सोच-समर्पण पर प्रकाश डालते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि अभियन्ता समाज की प्रगति और औधोगिक विकास की धुरी हैं। विशिष्ट अतिथि डीएन यादव महाप्रबन्धक अनपरा ब ताप बिजलीघर व संतोष कुमार दुबे प्रमुख संचालन एवं अनुरक्षण एमईआईएल अनपरा ने अभियन्ताओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि तकनीकी कौशल के वर्तमान परिवेश में राष्ट्र और समाज की तरक्की में अभियन्ताओं का समर्पण अतुलनीय है।सभी

अभियन्ताओं से राष्ट्र निर्माण में नयी ऊर्जा और नवाचार के साथ कार्य करने का आह्वान किया।अने क अभियन्ताओं ने इस अवसर पर अपने विचार और सुझाव साझा किये। वरिष्ठ महाप्रबन्धक कुलदीप शर्मा,एसबी सिंह,वरिष्ठ उपमहाप्रबन्धक विवेक श्रीवास्तव,एसके द्विवेदी समेत अनेक विभागाध्यक्ष-कर्मचारी भी मौजूद रहे। संचालन विकास कुमार सिंह व आभार व्यक्त हरिओम ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।