महिलाओं को सशक्त बनाने से व्यक्तियों को होगा लाभ
Sonbhadra News - सोनभद्र में महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दस दिवसीय कार्यक्रम का समापन बाल गृह बालिका में हुआ। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकारों और विज्ञान, तकनीकी,...
सोनभद्र, संवाददाता। महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित हब फार एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत चलाए जा रहे दस दिवसीय कार्यक्रम का बाल गृह बालिका में शुक्रवार को समापन किया गया। इस दौरान मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। डीएमसी नीतू यति, जीएस साधना मिश्रा, सीमा द्विवेदी, संस्था अधीक्षिका नीलम सिंह आदि ने कहा कि विज्ञान तकनीकी, इंजीनियर और गणित के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की अपील करता है। कहा कि हमें विज्ञान और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक असमानता की समस्या से निपटने की जरूरत है। यह विषय पुरुषों और महिलाओं के बीच अंतर को कम करने में काफी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।

महिलाओं को सशक्त बनाने से न केवल व्यक्तियों को लाभ होगा बल्कि इससे विविध भरे नजरों और अब तक इस्तेमाल नहीं किए गए संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे। यह बातें गरीबी उन्मूलन, कुशल मजदूरों की कमी और टिकाऊ आविष्कार जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भी है। यह सब आर्थिक विकास को रफ्तार देते हैं। साथ ही बाल गृह बालिका में मेहंदी, सिलाई, कढ़ाई,बुनाई, हस्तशिल्प प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर रिंकू, राखी, सरिता, श्वेता आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


