नारी शक्ति वंदन के जरिए छात्राओं को किया जाएगा जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र में 16 से 20 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा, वाद-विवाद और लेखन प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें समाज में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

नारी शक्ति वंदन के जरिए छात्राओं को किया जाएगा जागरूक

सोनभद्र, संवाददाता। जिले की बेटियों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए सभी परिषदीय और कस्तूरबा स्कूलों में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह अभियान 16 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान स्कूलों में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास और सुरक्षा पर केंद्रित कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इनमें मुख्य रूप से छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इसके अलावा, छात्राओं की तार्किक क्षमता और रचनात्मकता को निखारने के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता और लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा।

16 अपै्रल को नारी शक्ति सम्मान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत परिषदीय स्कूलों में अधिक उपस्थिति वाली छात्राओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं और शिक्षकों द्वारा नारी शक्ति मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। जबकि विकास खंडस्तर पर नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित होंगे। 17 अप्रैल को आत्मरक्षा प्रदर्शन, समाज सेवा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत कस्तूरबा की एनसीसी कैडेट एवं स्काउट एवं गाइड छात्राओं द्वारा अनुशासन और वीरता एवं वीरता का प्रदर्शन एवं ड्रिल तकनीकी प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बालिकाओं के विभिन्न खेलकूद, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण आदि गतिविधियां होंगी। 20 अप्रैल को विकसित भारत में नारी की भूमिका विषय पर वाद विवाद एवं लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।छात्राओं और अभिभावकों को शासन की योजनाओं और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में पोस्टर, बैनर और वॉल पेंटिंग का सहारा लिया जाएगा। इन प्रचार सामग्रियों के माध्यम से बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाएगी। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पाँच दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास पैदा करना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। सभी विद्यालय, प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इन कार्यक्रमों को पूरी भव्यता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं।शासन के पत्र के क्रम में सभी परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा विद्यालयों में जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को जागरूक किया जाएगा।राकेश पांडेय, बीईओ, बभनी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।