Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsEmotional Celebration of Bharat s Devotion at Shri Achaleshwar Mahadev Temple

मानस प्रवचन में भरत की महिमा सुनकर भावुक हुए श्रोता

संक्षेप: Sonbhadra News - श्रीअचलेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर चल रहे मानस प्रवचन के तीसरे दिन श्रोताओं ने भरत की महिमा को सुनकर भावुकता का अनुभव किया। कथावाचक मधुसूदन दास शास्त्री ने भगवान राम के प्रति भरत के अटूट...

Wed, 15 Oct 2025 05:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on
मानस प्रवचन में भरत की महिमा सुनकर भावुक हुए श्रोता

डाला, हिंदुस्तान संवाद। श्रीअचलेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर चल रहे मानस प्रवचन के तीसरे दिन भरत की महिमा सुनकर श्रोता भावुक हो गए। उनकी श्रीराम के प्रति निष्ठा राम के वनवास के बाद उनके प्रेम, त्याग और पादुकाओं के प्रति उनके सम्मान को सुनकर कथा रसपान कर रहे सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने भी कथा का रसपान किया। पांच दिवसीय मानस प्रवचन का रसपान करा रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक मधुसूदन दास शास्त्री मधुर के व्यासपीठ पर पहुंचते ही आचार्य विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया गया।

मंदिर के संस्थापक व महंत पंडित मुरली तिवारी की उपस्थिति में बड़े ही विधि-विधान से राम दरबार की पूजा,आरती के पश्चात प्रारंभ हुए मानस प्रवचन में कथावाचक श्री शास्त्री ने कहा कि भगवान राम के प्रति भरत का अटूट प्रेम और त्याग था जब राम को वनवास हुआ और उन्हें राजा बनने के लिए कहा गया तो भरत ने क्रोध में आकर राज्य को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने श्रीराम की पादुकाओं को सिंहासन पर रखकर और उनकी पादुकाओं से अनुमति लेकर ही राज काज किया, जिससे उनका त्याग और प्रेम स्पष्ट होता है। भरत ने अपने गुरु वशिष्ठ और राजा जनक जैसे संतों के प्रति सम्मान दिखाया। जो बात भक्त के लिए लागू होती है वही बात भगवान पर लागू होती है। भरत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि प्रेम को गुरु कहा गया है भरत गुरु हैं। मानस परिवार समिति के अध्यक्ष नीरज पाठक ने बताया कि मानस प्रवचन 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसके अलावा प्रत्येक दिन नवाह्न पारायण पाठ रूद्राभिषेक जैसे अनुष्ठान चल रहा है । 17 अक्टूबर से अखंड रामायण पाठ शुरू होगा 18 अक्टूबर को हवन पूजन आरती प्रसाद वितरण व 19 अक्टूबर को भव्य भंडारा के बाद शाम को संगीत समारोह आयोजित होगा। कथा विराम के पूर्व रामायण की आरती व प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर पंडित ओमप्रकाश तिवारी, भाजपा डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल, धीरेन्द्र सिंह पटेल, संतोष कुमार बबलू,पवन शर्मा,सजावल पाठक, राजवंश चौबे, इंदू शर्मा, प्रतिमा पाठक,अमीत मिश्रा, विकास जैन आदि मौजूद रहे।