होली पर्व को लेकर बरतें विशेष सावधानियां
Sonbhadra News - बभनी विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को एक आकस्मिक बैठक आयोजित की गई जिसमें कर्मचारियों को विद्युत संबंधी कार्यों के लिए सुरक्षा, राजस्व संग्रह और उपभोक्ता संबंधों के दिशा-निर्देश दिए गए। होली त्योहार को देखते हुए विशेष सावधानियों पर जोर दिया गया। कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का उपयोग सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी विद्युत उपकेंद्र में सोमवार को एक आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। उपकेंद्र के सभी कर्मचारियों को विद्युत संबंधी कार्यों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। इन निर्देशों में सुरक्षा, राजस्व संग्रह, उपभोक्ता संबंध और आगामी होली त्योहार के मद्देनजर विशेष सावधानियां शामिल हैं। बैठक में कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने और कार्य के दौरान सदैव सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्हें उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करते समय भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा गया। परिचालन कार्य करते समय सभी गतिविधियों को लॉग शीट पर दर्ज करना अनिवार्य किया गया।
साथ ही परिचालन के दौरान मोबाइल पर अनावश्यक बातचीत से बचने और प्रत्येक फोन कॉल का उत्तर देने का निर्देश दिया गया। क्योंकि यह किसी समस्या की सूचना हो सकती है। कर्मचारियों को उपभोक्ताओं को संतुष्ट करते हुए अधिक से अधिक राजस्व जमा कराने का लक्ष्य दिया गया। उन्हें उपभोक्ताओं के साथ मधुर संबंध स्थापित करने और भाईचारे के साथ कार्य करने की सलाह दी गई। निर्देश यह भी था कि किसी भी स्थिति में किसी भी साथी द्वारा बिना वैध संयोजन या बिना मीटर के केबल को पोल से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। होली त्योहार को देखते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


