नवरात्र-ईद पर सुनिश्चित करें निर्बाध बिजली आपूर्ति
Sonbhadra News - अनपरा में, बिजली कर्मचारी और इंजीनियर 19 मार्च से नवरात्रि, 21 मार्च को ईद और 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। संघर्ष समिति ने निर्देश दिया है कि आंदोलन के बावजूद शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

अनपरा,संवाददाता। निजीकरण के खिलाफ आंदोलनरत बिजली कर्मचारी-अभियंता आगामी 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे नवरात्र ,21 मार्च को ईद तथा 27 मार्च को रामनवमी पर्व के मद्देनजर उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेशभर के बिजली कर्मियों को यह निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आंदोलन के बावजूद सभी उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु रखा जाए। समिति ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में बिजली कर्मी अपने विरोध को जारी रखते हुए जनपदों में कार्यालय समय के उपरांत शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे।
21 मार्च (ईद) तथा 25, 26 और 27 मार्च (महाष्टमी व रामनवमी) को किसी भी प्रकार का विरोध प्रदर्शन आयोजित नहीं किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


