वेतन कटौती-निलंबन से जूनियर इंजीनियरों में आक्रोश
Sonbhadra News - अनपरा में बिजली कर्मचारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रबन्ध निदेशक डिस्कॉम को ज्ञापन भेजा है। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि जर्जर ट्रांसफार्मरों के जलने और विद्युत दुर्घटनाओं में जूनियर इंजीनियरों को बिना प्राथमिक जांच दोषी ठहराया जा रहा है। मैनपावर और सुरक्षा उपकरणों की कमी से कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा प्रभावित हो रही है।

अनपरा,संवाददाता। बगैर प्राथमिक जांच बिजली कर्मचारियों पर बड़े पैमाने पर वेतन कटौती व निलंबन जैसी एकतरफा कार्यवाहियों से खफा राविप जूनियर इंजीनियर संगठन की समस्त शाखाओं द्वारा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रबन्ध निदेशक डिस्कॉम को ज्ञापन भेजे है। संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष इं जीवी पटेल ने कहा कि जर्जर एवं अतिभारित ट्रांसफार्मरों के जलने तथा विद्युत दुर्घटनाओं के मामलों में नियमों एवं उपलब्ध संसाधनों की वास्तविक स्थिति की अनदेखी कर सीधे जूनियर इंजीनियरों को दोषी ठहराया जा रहा है। जबकि क्षेत्रीय स्तर पर पर्याप्त मैनपावर, सुरक्षा उपकरण, वाहन, लाइन सामग्री एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की भारी कमी बनी हुई है। वर्ष 2023 में हुए समझौते के अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं का अनुपालन नहीं किया गया है तथा उत्पीड़न की कार्यवाही जारी है।
ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग की निर्धारित एसओपी, विद्युत सुरक्षा एवं शटडाउन प्रक्रिया, लाइन अनुरक्षण व्यवस्था तथा पर्याप्त मैनपावर उपलब्ध कराने संबंधी कॉरपोरेशन के स्पष्ट निर्देशों की लगातार अवहेलना हो रही है। एक जूनियर इंजीनियर पर कई-कई विद्युत उपकेंद्रों एवं क्षेत्रों का अतिरिक्त कार्यभार डाल दिया गया है, जिससे कार्य की गुणवत्ता एवं सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


