सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत
बीजपुर के जरहा गांव में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुखमनिया की सर्पदंश से मौत हो गई। वह अपने आंगन में काम कर रही थीं कि जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने तुरंत इलाज की व्यवस्था की, लेकिन महिला अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ चुकी थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जरहा गांव में सर्पदंश से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वह अपने घर के आंगन में अपना काम कर रही थी। बीजपुर थाना क्षेत्र के 71 वर्षीय सुखमनिया पत्नी नान्हक मंगलवार की रात अपने घर के आंगन में बनी नाली के पास कार्य कर रही थी। इसी दौरान वहां छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप डसने के बाद परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए संसाधनों की व्यवस्था करने में जुट गए, लेकिन इससे पहले कि महिला को अस्पताल ले जाया जाता कुछ ही देर में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
महिला की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


