बंधी में नहाने गए वृद्ध की डूबने से मौत

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

बंधी में नहाने गए वृद्ध की डूबने से मौत गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बंधी से बाहर निकलवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज ग

बंधी में नहाने गए वृद्ध की डूबने से मौत

हाथीनाला,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत के कोडरी टोला में रविवार को बंधी में नहाने के दौरान एक वृद्ध का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बंधी से बाहर निकलवाकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।रविवार की सुबह हाथीनाला थाना क्षेत्र के बेलहत्थी ग्राम पंचायत टोला कोडरी निवासी 72 वर्षीय रामदुलारे पुत्र स्व. मानरूप घर से नहाने के लिए कोडरी बंध़ी गए थे। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गए, जहां पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण डुबने से उनकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची हाथीनाला थाना की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं इस संबंध में मृतक के बेटे गुलाब ने बताया कि रविवार को घर से नहाने के लिए निकले थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे तो खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। शाम को घर से लगभग सात सौ मीटर दूरी पर खोजबीन करते हुए गांव के बंधी पहुंच कर देखा गया तो बंधी के किनारे उनका कपड़ा और चप्पल पड़ा था और शव भी कुछ दूरी पर पानी में उतराया हुआ दिखाई दिया। जिसको तत्काल गांव वालों के मदद से बाहर निकलवाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।