ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रखेत में करंट से झुलसकर वृद्ध किसान की मौत

खेत में करंट से झुलसकर वृद्ध किसान की मौत

कोन। हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेतकटवा के टोला लोहबे में...

खेत में करंट से झुलसकर वृद्ध किसान की मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रFri, 17 Sep 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

कोन। हिन्दुस्तान संवाद

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खेतकटवा के टोला लोहबे में बुधवार की रात करंट से झुलसकर एक किसान की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कोन निवासी साठ वर्षीय राजकिशोर पटेल व उनकी पत्नी दोनों बुधवार की शाम अपने खेत पर धान की फसल देखने गए थे। उनकी पत्नी फसल को देखने के बाद घास लेकर घर वापस चली आईं और राजकिशोर खेत घूमते रहे। राजकिशोर देर रात आठ बजे तक घर वापस नहीं पहुंचे तो उनका बड़ा लड़का उनकी तलाश में निकला। जब वह खेत पर पहुंचा तो अपने पिता को धान की फसल लगे पानी से भरे खेत में पड़ा हुआ पाया। पानी में बिजली की एलटी तार भी गिरा था। जब शेर सिंह अपने पिता को उठाने का प्रयास करने लगा तो देखा की उसके पिता बुरी तरह से झुलस गए हैं और उनकी मौत हो चुकी है। शेर सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से अपने पिता के शव को घर लाया और घटना की जानकारी कोन थाने में दी।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े