Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsEight Injured in Multiple Road Accidents in Myorpur Sonbhadra
सड़क हादसों में आठ घायल, तीन गंभीर

सड़क हादसों में आठ घायल, तीन गंभीर

संक्षेप:

Sonbhadra News - म्योरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। बाइक की टक्कर और अनियंत्रित बाइक की वजह से ये हादसे हुए।

Nov 01, 2025 12:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

म्योरपुर(सोनभद्र), हिन्दुस्तान संवाद। म्योरपुर थाना क्षेत्र के अलग- अलग स्थानों शुक्रवार की शाम सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र म्योरपुर में भर्ती कराया है। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। म्योरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव के कटौली टोला निवासी 40 वर्षीय जोगेन्द्र, 30 वर्षीय बाबूलाल और उनकी पत्नी 30 वर्षीय मीना देवी एक ही बाइक पर सवार होकर बलियरी गांव जा रहे थे। थाना क्षेत्र के बघमंदवा गांव में लिलासी-म्योरपुर मार्ग पर सड़क के किनारे खडे़ 60 वर्षीय जमुना प्रसाद रौनियार, 35 वर्षीय सुगवंती और 30 वर्षीय सविता को बाइक ने टक्कर मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक चालक जोगेंद्र को पकड़कर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां जोगेंद्र और जमुना प्रसाद को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना किरबिल में हुई। म्योरपुर के किरबिल गांव निवासी 18 वर्षीय महेंद्र और 18 वर्षीय राजेंद्र बाइक से अपनी बुआ के घर बरवाटोला जा रहे थे। रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दोनों युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद महेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया।