Sonbhadra News: गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का निर्देश

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का निर्देश गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का निर्देश गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर ब

Sonbhadra News: गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का निर्देश

Sonbhadra News: सोनभद्र। गोवंश संरक्षण एवं गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने दिया है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में बैठक कर उन्होंने गोवंश संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सीडीओ ने निर्देशित किया कि गोवंश संरक्षण एवं फण्ड डिमांड से संबंधित कार्यों का नियमित रूप से अनुश्रवण एवं अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सहभागिता हेतु प्राप्त आवेदनों एवं फण्ड डिमांड की भी नियमित समीक्षा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किए जा रहे कार्यों का समुचित अभिलेखीकरण एवं सत्यापन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि योजनाओं की पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता बनी रहे।

इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: गोआश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का निर्देश