स्काउट शुभम सोनी और रामरक्षा ने बढ़ाया जिले का मान

Feb 15, 2026 01:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - दुद्धी (सोनभद्र) के स्काउट शुभम सोनी और रामरक्षा ने भारत स्काउट गाइड की महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। शुभम ने एएलटी परीक्षा पास की, जबकि रामरक्षा को एचडब्ल्यूबी प्रमाण पत्र मिला। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जनपद में खुशी का माहौल है और उन्हें सम्मानित किया गया।

स्काउट शुभम सोनी और रामरक्षा ने बढ़ाया जिले का मान

दुद्धी(सोनभद्र)। भारत स्काउट गाइड की महत्वपूर्ण प्रशिक्षण परीक्षाओं में सफलता हासिल कर जनपद के दो होनहार स्काउट्स शुभम सोनी और रामरक्षा ने जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। दोनों स्काउट्स को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की तरफ से लखनऊ स्थित प्रादेशिक मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जिले के प्रतिभाशाली स्काउट शुभम सोनी ने स्काउट की एएलटी (एडवांस लीडर ट्रेनिंग) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर जनपद का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि को स्काउटिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उनकी सफलता से अन्य स्काउट्स और युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। वहीं दुद्धी क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय दिघुल के स्काउट रामरक्षा को एचडब्ल्यूबी (हिमालयन वुड बैज) प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। रामरक्षा ने अपने अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दोनों स्काउट्स की इस सफलता पर जिला स्काउट गाइड टीम, शिक्षकों, समाजसेवियों और स्काउट पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। जिला स्काउट गाइड टीम ने विश्वास जताया कि जिले के स्काउट्स आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।