दुद्धी ने हिण्डाल्को को 48 रनों से किया पराजित

Jan 17, 2026 09:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - दुद्धी ने हिण्डाल्को रेणुकूट को 48 रनों से हराकर क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। दुद्धी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए, जिसमें आयुष ने 70 रन बनाए। हिण्डाल्को ने 132 रन बनाकर सभी विकेट खो दिए। आयुष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दुद्धी ने हिण्डाल्को को 48 रनों से किया पराजित

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। टाउन क्लब मैदान दुद्धी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को दुद्धी ने हिण्डाल्को रेणुकूट को 48 रनों से पराजित किया। दुद्धी के खिलाड़ी आयुष को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता में हिंडालको के कप्तान ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी की टीम टीम ने 19.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाये। इसमें आयुष ने 70 रन, सागर ने 28 रन तथा मंतोष ने 21 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए हिंडालको टीम के खिलाड़ी संजीव ने 4 विकेट, जीएन सिंह ने 3 विकेट और विनय व विपुल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

जवाब में खेलने उतरी हिंडालको की टीम ने 15.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी। इसमें अभिषेक ने 38 रन बनाये तथा विपुल ने 29 रन तथा सचिन ने 21 की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए दुद्धी टीम के गेंदबाज धर्मेंद्र ने 3 विकेट हासिल किया। जबकि सृजन, मंतोष और ओमकार ने 2-2 विकेट हासिल किया। इस तरह से दुद्धी की टीम ने हिंडालको रेणुकूट की टीम को 48 रनों से हराकर मुकाबला जीत लिया। दुद्धी टीम के खिलाडी आयुष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच के निर्णायक गौस मुहम्मद व इक़बाल कुरैशी रहे। कमेंटेटर की भूमिका में इरफ़ान खिलाडी व सुनील जायसवाल एवं स्कोरर की भूमिका में अयाज रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsDuddhi Defeats Hindalco Renukoot by 48 Runs in Cricket Tournament
;;
;