Duddhi Civil Bar Association Elections Prabhu Singh Kushwaha and Mahendra Jaiswal Win Amidst Tight Security प्रभु सिंह अध्यक्ष व महेंद्र जायसवाल सचिव पद पर हुए विजयी, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsDuddhi Civil Bar Association Elections Prabhu Singh Kushwaha and Mahendra Jaiswal Win Amidst Tight Security

प्रभु सिंह अध्यक्ष व महेंद्र जायसवाल सचिव पद पर हुए विजयी

Sonbhadra News - दुद्धी में सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुए। चुनाव में प्रभु सिंह कुशवाहा ने अध्यक्ष पद पर 30 मत प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि सचिव पद पर महेंद्र जायसवाल ने 37 मतों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रTue, 15 April 2025 10:31 PM
share Share
Follow Us on
प्रभु सिंह अध्यक्ष व महेंद्र जायसवाल सचिव पद पर हुए विजयी

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी का चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर प्रभु सिंह कुशवाहा व सचिव पद महेंद्र जायसवाल विजयी घोषित किए गए। चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की लाइन लगी रही। मुख्य चुनाव अधिकारी नरेन्द्र श्रीवास्तव ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रभु सिंह कुशवाहा को 30 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्धी शिव शंकर गुप्ता को मात्र चार मतों से हराया। शिव शंकर गुप्ता को 26 मत प्राप्त हुए। तीसरे प्रत्याशी प्रदीप श्रीवास्तव को 24 मत मिले। सचिव पद के लिए महेंद्र जायसवाल को 37 मत मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी रामेश्वर राव को दस मततों से हराया। रामेश्वर राय को 27 मत मिले। जवाहर लाल को 15 मत प्राप्त किए। सुबह 11 बजे से सायं तीन बजे तक चले मतदान में 123 मतदातााओं में से 80 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें तीन मत टेंडर से प्राप्त हुए। जैसे ही बार सभागार में चुनाव परिणामों की घोषणा हुई, विजयी उम्मीदवारों को समर्थकों ने फूल-मालाओ से लाद दिया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर के लिए रामजी पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के लिए मनोज मिश्रा एवं अंजनी सिंह तथा सह सचिव प्रकाशन के लिए राजीव मिश्रा, पुस्तकालय के लिए राकेश कुमार तथा प्रशासन के लिए अभिनाथ यादव का निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल मनोज कुमार सिंह फोर्स के साथ मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।