नशे में धुत ट्रक चालक का हाईवोल्टेज ड्रामा

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

दुद्धी में मंगलवार शाम एक नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने सड़क पर ट्रक रोककर अफरा-तफरी मचाई। इससे एक घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को हिरासत में लिया और ट्रक को किनारे कर यातायात को बहाल किया। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नशे में धुत ट्रक चालक का हाईवोल्टेज ड्रामा

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। दुद्धी-विंढमगंज मार्ग पर मंगलवार शाम साढ़े चार बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने बीच सड़क पर ट्रक खड़ा कर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर देने से घंटे भर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को किनारे कराया। इसके बाद जाम खुल सका। बताया जाता है कि यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह दुद्धी क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्होंने देखा कि सड़क पर एक ट्रक ड्राइवर ग्रामीणों से किसी बात को लेकर बहस कर रहा था।

यातायात निरीक्षक की गाड़ी देख कर नशे में धुत ड्राइवर ने दुद्धी बाजार की तरफ गाड़ी बढ़ा दी। यातायात निरीक्षक की टीम नशे में गाड़ी चलाते देख हरकत में आ गई और तत्काल उसके पीछे लग गई। थोड़ी दूरी पर जाकर उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बीच सड़क पर गाड़ी खड़ा करके केविन लॉक कर लिया और उतरने को तैयार ही नही था। फिर यातायात निरीक्षक की टीम ड्राइवर को गाड़ी उतारने का निवेदन करते रहें, लेकिन ड्राइवर उतरने को तैयार ही नही था। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत और कड़ी जद्दोजहद के बाद नशेड़ी ड्राइवर को नीचे उतारा और उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को किनारे करवाकर करीब कुछ समय से बाधित यातायात को पूरी तरह बहाल कराया। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।