Sonbhadra News: दुद्धी सीएचसी में महिला चिकित्सक की हुई तैनाती

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: दुद्धी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक का पद लंबे समय से रिक्त था, जिसे डॉ. ऐमन अंसारी की दो वर्ष के लिए संविदा पर नियुक्ति से भरा गया है। यह नियुक्ति महिलाओं को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करेगी, जो पिछले कुछ महीनों से नहीं मिल पा रही थी।

Sonbhadra News: दुद्धी सीएचसी में महिला चिकित्सक की हुई तैनाती

Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लंबे समय से रिक्त चल रहे महिला चिकित्सक के पद पर डॉ. ऐमन अंसारी की दो वर्ष के लिए संविदा पर नियुक्ति की गई है। महिला चिकित्सक की तैनाती से महिलाओं को इलाज की सुविधा मिलेगी। डॉ. स्मिता के पीजी की पढ़ाई के लिए जाने के बाद पिछले छह माह से यह पद रिक्त चल रहा था। उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के माध्यम से 30 जून 2026 को लखनऊ में एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू साक्षात्कार आयोजित किया गया था। 7 जुलाई को घोषित परिणाम में डॉ. ऐमन अंसारी का चयन हुआ और उन्हें सोनभद्र जनपद आवंटित किया गया।

चयनित चिकित्सकों से नियमित डॉक्टरों के समान ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी सहित सभी चिकित्सकीय कार्य लिए जाएंगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने शुक्रवार को उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।