बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन
Sonbhadra News - बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन अध्यनरत बच्चों को अपनी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर टॉप-10 में स्थान लाने के उपलक्ष्य में मेडल और

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा क्षेत्र के वार्ड दस डीहवार बाबा धाम स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में शनिवार की देर शाम वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय में अध्यनरत बच्चों को अपनी कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर टॉप-10 में स्थान लाने के उपलक्ष्य में मेडल और मोमेंटो से सम्मानित भी किया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन व विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि, कमल कानू एवं राजेश्वर श्रीवास्तव प्रबंधक एसआइसी ने रिबन काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र के समीक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सभी अतिथियों का स्वागत डीपीएस प्रबंधक कृष्ण कुमार अंगवस्त्र व माल्यार्पण के साथ मोमेंटो देकर किया। विद्यालय में टॉप टेन में स्थान लाने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने मेडल, मेमोंटो देकर उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति भक्ति फिल्मी गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि कमलेश मोहन ने कहा कि वार्षिकोत्सव में जो संस्कृत, सभ्यता, संस्कार, विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया वह निश्चित रूप से सराहनीय है। इस मौके पर डीपीएस के एमडी राजेंद्र प्रसाद चंद्रवंशी, प्रभु सिंह, अनिल, जितेंद्र चंद्रवंशी ,बिंदेश्वरी जायसवाल,जगत नारायण, सतीश, अभिषेक, अरविंद तिवारी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


