ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रसूर्य ग्रहण : 15 घंटे तक बंद रहे मंदिरों के कपाट

सूर्य ग्रहण : 15 घंटे तक बंद रहे मंदिरों के कपाट

वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण गुरुवार को लगा। गुरुवार की सुबह लगभग तीन घंटे तक ग्रहण लगा रहा, लेकिन घने कोहरे के कारण कई जगहों पर सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को नहीं मिल सका। ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले ही...

सूर्य ग्रहण : 15 घंटे तक बंद रहे मंदिरों के कपाट
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रFri, 27 Dec 2019 12:22 AM
ऐप पर पढ़ें

वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण गुरुवार को लगा। गुरुवार की सुबह लगभग तीन घंटे तक ग्रहण लगा रहा, लेकिन घने कोहरे के कारण कई जगहों पर सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को नहीं मिल सका। ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले ही सूतक लगने से मंदिरों के कपाट 15 घंटे तक बंद कर दिए गए। ग्रहण समाप्त होने पर लोगों ने स्नान ध्यान कर दोपहर बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। जिले में गुरुवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। गुरुवार को ही वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण लगा रहा। गुरुवार की सुबह 8.21 बजे से सूर्य ग्रहण लगा, जो 11.14 बजे तक रहा। सूर्य ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले ही सूतक लगने के कारण मंदिरों के कपाट बुधवार की शाम 8.21 बजे ही बंद हो गए। गुरुवार की सुबह लगभग 11.14 बजे सूर्य ग्रहण समाप्त होने पर दोपहर बाद लोगों ने स्नान, ध्यान कर मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। वहीं गुरुवार की सुबह से ही घना कोहरा छाये रहने के कारण सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को नहीं मिल सका। जिले के कुछ स्थानों पर कोहरा कम होने के कारण लोगों को सूर्य ग्रहण का साफ नजारा देखने को मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें