एसीसी सलईबनवा ग्रेडिंग यूनिट का डीएम ने किया निरीक्षण
Sonbhadra News - सोनभद्र में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने एसीसी सिमेंट के ग्रेडिंग यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और जर्जर सड़कों की मरम्मत शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को भी प्राथमिकता से काम करने का निर्देश दिया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण पर जोर दिया गया।

सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने मंगलवार को एसीसी सिमेंट के सलाई बनवा स्थित ग्रेडिंग यूनिट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। डीएम ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत शीघ्र शुरू कराने के निर्देश देते हुए कहा कि टेंडर प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि कार्य में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को हटाने के कार्य को प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए और कहा कि विद्युत विभाग जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार कर लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए।
कहा कि पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए डीएम ने ग्रेडिंग यूनिट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, एसडीएम ओबरा विवेक कुमार सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी शैलेश सिंह ठाकुर, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


