Sonbhadra News: डीएम व एसपी ने मलिन बस्ती का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: डीएम व एसपी ने मलिन बस्ती का किया निरीक्षणडीएम व एसपी ने मलिन बस्ती का किया निरीक्षणडीएम व एसपी ने मलिन बस्ती का किया निरीक्षण

Sonbhadra News: डीएम व एसपी ने मलिन बस्ती का किया निरीक्षण

Sonbhadra News: डाला। जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को मलिन बस्ती डाला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण का उद्देश्य

उन्होंने बस्ती वासियों को उच्च न्यायालय के आदेशों की जानकारी दी। शनिवार की दोपहर डीएम और एसपी का काफिला मलिन बस्ती में ज्यों ही रुका तो देखते ही देखते मलिन बस्ती के सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। सभी मौजूद लोगों को जिलाधिकारी ने बताया भूखंड गाटा संख्या 113-179 पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद के माध्यम से आदेश पारित किया गया है। आप सभी लोग एक निश्चित समयावधि में न्यायालय जाकर अपनी पैरवी कर लें। अन्यथा जिला प्रशासन को न्यायालय के आदेशों का पालन कराना होगा।

बस्तीवासियों का दृढ़ संकल्प

मलीन बस्ती का मुकदमा लड़ रहे बनवासी समाजिक विकास समिति के संस्थापक लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि हम बस्ती की लड़ाई मजबूती से लड़ रहे हैं। किसी भी दशा में हम बस्ती को खाली नही करेंगे। मलिन बस्ती एकता समिति के उमेश मेहता ने बताया कि हम अपनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे बस्ती को किसी दशा में खाली नही होनें देंगे। इस मौके पर एडीएम वागीश शुक्ला, तहसीलदार ओबरा नागेन्द्र राम, कोटा लेखपाल संदीप दत्ता, बिल्ली मारकुंडी अमित सिंह, चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता, डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी, भाजयुमो उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मंगल जायसवाल, घनश्याम प्रसाद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

मलिन बस्ती के निरीक्षण का नेतृत्व किसने किया?
मलिन बस्ती का निरीक्षण जिलाधिकारी चर्चित गौंड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।