डीएम ने नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

May 06, 2026 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - सोनभद्र में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जल निकासी व्यवस्था के लिए बनाए जा रहे नाले का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को आगामी बरसात से पहले पूरा किया जाए। उन्होंने गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराने का भी निर्देश दिया।

डीएम ने नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

सोनभद्र, संवाददाता। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निर्मित किए जा रहे नाले का बुधवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस को निर्देशित करते हुए कहा कि नाले का निर्माण कार्य हर हाल में आगामी बरसात से पूर्व पूर्ण कराया जाए, ताकि वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी से कराई जाए, जिससे कार्य की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों की अनदेखी बिल्कुल स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कमी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को समयबद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतपाल वर्मा, तहसीलदार सदर अमित सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर सीएनडीएस रमेश चन्द्र मौर्य आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।