डीएम-एसपी ने दुद्धी न्यायालय का किया निरीक्षण
Sonbhadra News - दुद्धी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को तहसील और न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल की ड्यूटी, सुरक्षा प्रबंध और सतर्कता की जांच की गई। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन अनुशासन और मुस्तैदी से करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण लोग भी उपस्थित रहे।

दुद्धी। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को दुद्धी तहसील समेत न्यायालय का निरीक्ष्ण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय परिसर में तैनात पुलिस बल की ड्यूटी, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधों तथा समग्र सतर्कता का जायजा लिया गया। अधिकारियों के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी मुस्तैदी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी निखिल यादव, दुद्धी बार के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय, सिविल बार के अध्यक्ष प्रभु सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामलोचन तिवारी, अरुणोदय जोहरी, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


