Sonbhadra News: 103 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: 103 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी आधुनिक अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल अब जमीन पर दिखाई देने लगी है। जनपद की 103 ग्राम पंचायतों

Sonbhadra News: 103 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी

Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। ग्रामीण विद्यार्थियों और युवाओं को गांव में ही आधुनिक अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराने की पहल अब जमीन पर दिखाई देने लगी है। जनपद की 103 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू हो गई हैं। लाइब्रेरी में किताबें और फर्नीचर पहुंचने के बाद बच्चों ने पढ़ाई भी शुरू कर दी है। अब इन लाइब्रेरी में कंप्यूटर पहुंचने का इंतजार है। कंप्यूटर उपलब्ध होने के बाद विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और अन्य डिजिटल संसाधनों का भी लाभ मिलने लगेगा। ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार की गई इन लाइब्रेरी में बच्चों के बैठकर पढ़ने के लिए फर्नीचर की व्यवस्था की गई है। किताबें उपलब्ध होने से विद्यार्थी नियमित रूप से लाइब्रेरी पहुंचकर अध्ययन कर रहे हैं। गांव में ही शांत और सुविधाजनक माहौल में पढ़ाई की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों या निजी पुस्तकालयों पर निर्भरता कम होगी। डिजिटल लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों के माध्यम से विद्यार्थी स्कूल की पढ़ाई के साथ सामान्य ज्ञान और अन्य विषयों की तैयारी कर सकेंगे। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए भी ये लाइब्रेरी उपयोगी साबित होंगी। कंप्यूटर आने के बाद ई-बुक्स, ऑनलाइन पाठ्यक्रम, शैक्षणिक वीडियो, प्रतियोगी परीक्षाओं की सामग्री और इंटरनेट आधारित अन्य ज्ञानवर्धक संसाधनों तक पहुंच आसान हो जाएगी。

लाइब्रेरी की सुविधाएँ

लाइब्रेरी में सामान्य ज्ञान, विभिन्न विषयों की पुस्तकें और अन्य अध्ययन सामग्री उपलब्ध होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को अपने गांव में ही तैयारी का बेहतर वातावरण मिल सकेगा। आने वाले समय में ये डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण विद्यार्थियों और युवाओं के लिए अध्ययन, ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो सकती हैं।

डिजिटल लाइब्रेरी का विस्तार

राबर्ट्सगंज ब्लॉक की 19 ग्राम पंचायतों के अलावा, करमा ब्लॉक की 17, घोरावल ब्लॉक की 14, चतरा ब्लॉक की 13, चोपन ब्लॉक की 11, कोन ब्लॉक की 10, म्योरपुर ब्लॉक की आठ, बभनी ब्लॉक की सात, दुद्धी ब्लॉक की दो और नगवां ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनकर तैयार हो गई है। बच्चे लाइब्रेरी में पहुंचकर पढाई भी शुरू कर दिए हैं।

उद्देश्य और लाभ

जिले के 103 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित हो गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को आधुनिक अध्ययन संसाधनों से जोड़ना है। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा। गांव में ही अध्ययन की सुविधा मिलने से उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

- चर्चित गौड़, डीएम।

महत्वपूर्ण प्रश्न

✦डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य क्या है?−
डिजिटल लाइब्रेरी का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को आधुनिक अध्ययन संसाधनों से जोड़ना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसोनभद्रSonbhadra News: 103 ग्राम पंचायतों में शुरू हुई डिजिटल लाइब्रेरी