ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर किया पूजन-अर्चन

व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर किया पूजन-अर्चन

भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पर मंगलवार को व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जिले के विभिन्न जलाशयों, नदियों...

1/ 4भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पर मंगलवार को व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जिले के विभिन्न जलाशयों, नदियों...
भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पर मंगलवार को व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जिले के विभिन्न जलाशयों, नदियों...
2/ 4भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पर मंगलवार को व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जिले के विभिन्न जलाशयों, नदियों...
भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पर मंगलवार को व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जिले के विभिन्न जलाशयों, नदियों...
3/ 4भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पर मंगलवार को व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जिले के विभिन्न जलाशयों, नदियों...
भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पर मंगलवार को व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जिले के विभिन्न जलाशयों, नदियों...
4/ 4भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पर मंगलवार को व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जिले के विभिन्न जलाशयों, नदियों...
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रTue, 13 Nov 2018 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व छठ पर मंगलवार को व्रतधारी महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र की दीर्घायु की कामना की। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जिले के विभिन्न जलाशयों, नदियों व तालाबों पर बने छठ घाटों पर व्रतधारी महिलाओं के साथ ही लोगों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ी रही।

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर मेले जैसा माहौल नजर आया। छठ घाटों पर सुरक्षा की भी चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी।विधि-विधान से मनाए जाने वाले छठ महापर्व पर मंगलवार की शाम व्रती महिलाओं ने जिले के विभिन्न नदियों, जलाशयों व तालाबों में खडे़ होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र के दीर्घायु की कामना की। गांजे-बाजे के साथ श्रृंगार कर व्रती महिलाएं छठ घाट पर पहुंची। राबर्ट्सगंज नगर स्थित राम सरोवर तालाब, नगर से सटे शाहगंज रजवाहा तथा बढ़ौली गांव स्थित तालाब पर मंगलवार की शाम सैकड़ों महिलाओं ने कतारद्ध होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से छठ घाट पर पूजन अर्चन किया। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान छठ घाटों पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। चारों तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। बुधवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा। इस दौरान छठ घाटों पर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस, पीएसी के साथ ही महिला पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया था।बीजपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में छठ पूजा का त्योहार मंगलवार को छठ घाटों पर धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जलाशयों पर धूम धाम रहा। सबसे ज्यादा भीड़ एनटीपीसी रिहंद नगर स्थित लेक पार्क में देखी गई। बीजपुर बाजार, शांति नगर, नेमना, जरहां अंजानी, बकरीहवा, नधीरा ग्राम पंचायतों में व्रतधारी महिलाओं ने घाटों पर पहुंचकर डूबते सूरज को अर्घ्य देकर पूजा प्रारंभ किया। इस अवसर पर छठ पूजा के घाट स्थल झालर बत्तियों आदि से जगमगाते रहे। व्रतधारी महिलाओं के परिजन छठ घाट पर डलिया और सूप में पूजा के आवश्यक सामानों को लेकर उपस्थित रहे। चोपन प्रतिनिधि के अनुसार सोन नदी के पावन तट पर मंगलवार को अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य दिया गया। बुधवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन होगा। इस त्योहार में श्रद्धालु इसके तीसरे दिन डूबते सूर्य को और चौथे व अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्ध्य देते हैं। मंगलवार को सोन नदी के तट पर स्थित छठ घाट पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। शाम होते ही सूपा और दउरी में पूजन सामग्री लेकर गाजे-बाजे के साथ व्रती महिलाएं व उनके परिजन घाट पर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। छठ घाट पर रेल कर्मचारी यूनियन की तरफ से रेल कर्मचारियों के परिवारों के भी चाय-नाश्ते आदि की व्यवस्था की गई थी। इस मौके पर उपजिलाधिकारी राजकुमार, ईओ नगर पंचायत चोपन महेन्द्र कुमार सिंह, एडवोकेट अनिल सिंह, पंकज सिंह आदि व्यवस्था में लगे रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें