Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsDemand for Electrification in Kajarhat Village SP Workers and Locals Protest
विद्युतीकरण कराए जाने को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन

विद्युतीकरण कराए जाने को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन

संक्षेप:

Sonbhadra News - विद्युतीकरण कराए जाने को लेकर सपाइयों का प्रदर्शन ग्रामीण। डाला, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युतीकरण कराए जाने की मांग को लेकर रविवार को चोपन ब्लाक के क

Aug 31, 2025 09:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

डाला, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युतीकरण कराए जाने की मांग को लेकर रविवार को चोपन ब्लाक के कोटा ग्राम पंचायत के टोला कजरहट में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने टोले में शीघ्र विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत कोटा के टोला कजरहट, खटखर, पंचूड़ीह में लगभग 500 घर आबाद है। आजादी के बाद से अभी तक विद्युत व्यवस्था से दूर रहकर जीवन यापन कर रहे हैं। जबकि डाला बाजार से महज एक किलोमीटर दूरी पर कजरहट गांव अत्यधिक पिछड़ा पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। गांव के चारों तरफ बिजली के खम्भों पर बल्ब जगमगाते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन इस गांव में अंधेरा रहता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विद्युतीकरण की समस्याओं से ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कई बार संबंधित विभाग व जिलाधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली के अभाव में बच्चों को रात में पढ़ाई लिखाई में बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। रात में खाना बनाने के साथ परवरिश में दिक्कत होती है। अभी तक पीढ़ी दर पीढ़ी बुजुर्गो ने अंधेरे में बिता दिए लेकिन घर में बिजली के जलते हुए एक बल्ब को नहीं देख पाए। बिजली नहीं होने से आए दिन मन में एक डर सा बना रहता है की कंही अंधेरे के कारण कोई जीव जंतु काट ना ले। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी एवं बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है। इस मौके पर बुल्लू यादव, लालजी, शिवशंकर, अक्षय यादव, शिव प्रसाद, नागेन्द्र पासवान, पारस यादव, पिंटू साहनी, उमेश मेहता, सचिव हरेराम गुप्ता, सुधीर पाठक, रजत महतो, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।