चार माह बाद भी नहीं मिली पीएम शहरी आवास की दूसरी किस्त

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

चार माह बाद भी नहीं मिली पीएम शहरी आवास की दूसरी किस्त की दूसरी किस्त चार माह बाद भी न मिलने से गरीबों का आशियाना अधूरा पड़ा है। इससे उन्हें काफी परेशा

चार माह बाद भी नहीं मिली पीएम शहरी आवास की दूसरी किस्त

सोनभद्र, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास शहरी की दूसरी किस्त चार माह बाद भी न मिलने से गरीबों का आशियाना अधूरा पड़ा है। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में 3791 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री शहरी आवास की पहली किस्त जनवरी में जारी की गई थी। जिले में प्रधानमंत्री शहरी आवास के तहत 3791 लाभार्थियों को पहली किस्त 19 जनवरी 2026 को जारी की गई थी। प्रथम किस्त के तहत लाभार्थियों के खाते में एक लाख रुपये की धनराशि भेजी गई थी। इसके बाद लाभार्थियों ने अपने आवास का निर्माण कार्य शुरु कर दिया। आवास निर्माण में प्रथम किस्त की धनराशि खर्च होने के बाद लाभार्थी दूसरी किस्त का इंतजार करने लगे।

चार माह बीत जाने के बाद भी लाभार्थियों के खाते में दूसरी किस्त नहीं पहंुच सकी। इससे लाभार्थियों का आशियाना अब भी अधूरा पड़ा है। वहीं तमाम लाभार्थियों के सामने काफी दिक्कते आ रही है। पीएम आवास निर्माण के लिए लाभार्थियों ने अपने घरों के सामान रखने और खुद रहने के लिए दूसरों का कमरा ले रखा है। लाभार्थियों को उम्मीद थी कि एक-दो महीने के अंदर दूसरी किस्त आ जाएगी और वे अपने निर्माण कार्य शीघ्र कराकर अपने आशियाने में चले जाएंगे, लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी उन्हें दूसरी किस्त अब तक नहीं मिल सकी। इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाभार्थियों ने इस ओर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवास की दूसरी किस्त शीघ्र जारी किए जाने की मांग की है, जिससे वे शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करा सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।