ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रदिन में खिली धूप ने गलन से दिलाई राहत

दिन में खिली धूप ने गलन से दिलाई राहत

सोनांचल में बुधवार की सुबह खिली धूप से लोगों को गलन से काफी राहत दिलाई। कड़ाके की ठंड और गलन के कारण सुबह और शाम के समय लोग घरों में दुबके रहे। वहीं लोगों को ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा...

दिन में खिली धूप ने गलन से दिलाई राहत
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रWed, 09 Jan 2019 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सोनांचल में बुधवार की सुबह खिली धूप से लोगों को गलन से काफी राहत दिलाई। कड़ाके की ठंड और गलन के कारण सुबह और शाम के समय लोग घरों में दुबके रहे। वहीं लोगों को ठंड से बचने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा भी लेते देखा गया। हालांकि दिन में बीच-बीच में चल रही सर्द हवाएं लोगों को ठंड का एहसास करती रहीं।

सोनांचल में बुधवार की सुबह कड़ाके की ठंड व गलन के कारण लोग घरों में दुबके रहे। सुबह लगभग नौ बजे धूप निकलने पर लोग घरों के बाहर निकले। बुधवार को दिन में निकली धूप ने लोगों को गलन से काफी राहत दिलाई। पूरे दिन लोगों को अपने घरों की छतों और बाहर बैठकर धूप सेंकते देखा गया। वहीं बीच-बीच में चल रही सर्द हवाए लोगों को ठंड का एहसास कराती रहीं। शाम होते ही सूरज ढलने के बाद गलन बढ़ने लगी। इससे लोग अपने आवश्यक कामकाज निबटाकर घरों में दुबक गए। अंधेरा होते होते बाजारों में सन्नाटा पसर गया। गलन के कारण सुबह-शाम लोगों को जगह-जगह अलाव का सहारा लेते भी देखा गया।

महुली प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को सुबह भी क्षेत्र में गलन काफी रही। सुबह देर तक लोग घरों से बाहन नहीं नजर आए। सुबह धूप निकलने के बाद लोग घरों के बाहर निकले। दिन भर रही तेज धूप से लोगों को गलन से काफी राहत मिली। वहीं शाम होते ही फिर गलन बढ़ने पर लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए। क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। सबसे अधिक परेशानी मजदूरी करने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। वे समय से काम पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें