सिलेंडर में लगी आग से चार झुलसे, गंभीर

Feb 16, 2026 12:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में सोमवार की सुबह सिलेंडर लिकेज से आग लग गई, जिसमें चार लोग झुलस गए। धर्मावती खाना बना रही थी, तभी सिलेंडर लिकेज हुआ। उनके साथ उनकी दो वर्षीय पुत्री और एक रिश्तेदार भी झुलस गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से झुलसे लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

सिलेंडर में लगी आग से चार झुलसे, गंभीर

वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में सोमवार की सुबह सिलेंडर लिकेज होने से लगी आग से चार लोग झुलस गए। सिलेंडर पर खाना बनाते समय आग लग गई थी। रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मावती पत्नी अखिलेश सोमवार की सुबह अपने घर में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय सिलेंडर अचानक लिकेज हो गया, जिससे आग लग गई। इससे खाना बना रही धर्मावती तथा पास में बैठी उनकी दो वर्षीय पुत्री अन्नू, रिश्तेदारी में आई 40 वर्षीय रामदुलारी भी आग की चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने पर सभी चीखने चिल्लाने लगे।

शोर सुनकर उनका पति 35 वर्षीय अखिलेश भी मौके पर पहुंच गया। झुलस रहे लोगों को बचाने में वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। वहीं आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तथा झुलसे सभी लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वैनी में भर्ती कराया गया। वैनी अस्पताल में डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से झुलसे धर्मावती, अन्नू और रामदुलारी को जिला अस्पताल केलिए रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।