Sonbhadra News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

Sonbhadra News: गोपीगंज में रविवार शाम एक अज्ञात बाइक की टक्कर से 45 वर्षीय शिवकांत गौतम की मौत हो गई। वह ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Sonbhadra News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sonbhadra News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में रविवार को देर शाम अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान शिवकांत गौतम (45) वर्ष निवासी जगन्नाथपुर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शिवकांत किसी कालीन कंपनी में कार्य करते थे और ड्यूटी समाप्त कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगन्नाथपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।घायल

अवस्था में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और अपने पीछे एक पुत्र सहित परिवार को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsSonbhadra News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत