26 525 खाताधारक को मिले वापस

Mar 01, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - 01एएनपी01 साइ बर टीम के साथ रुपये वाप स मि लने पर प्रसन्न आवेद क अनपरा,संवाद दाता। अन परा पुलिस की सा

26 525 खाताधारक को मिले वापस

अनपरा,संवाददाता। अनपरा पुलिस की साइबर टीम ने एक बार फिर ठगी के एक मामले में हड़पे गये 26 हजार 525 रुपये खाताधारक के खाते में वापस करायें है। थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि पहली फरवरी को आवेदिका नीलम प्रभा रानी पत्नी अमृत कुमार शर्मा निवासी अनपरा कालोनी ने दी तहरीर में बताया कि मीसो का कस्टमर कह कर अज्ञात व्यक्ति ने सीओडी बिल जनरेट करने के नाम पर लिंक भेजा और उससे कुल 31727 रुपये की ठगी कर ली। आवेदिका ने तत्काल पुलिस और साइबर हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज की जिसके बाद अनपरा साइबर टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर सम्बन्धित खातों को होल्ड कराया और 26525 रुपये खाते में वापस करायें है।

इस में आनन्द मोहन बिंद साइबर हेल्प डेस्क की भी उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।