जंफर जोड़ते जोड़ते समय झुलसकर गिरा लाइनमैन, गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - घोरावल के खरुआंव गांव में संविदा लाइनमैन अनिल कुमार करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बिजली के खंभे पर चढ़कर जंफर जोड़ रहे थे, तभी अचानक बिजली चालू हो गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जंफर जोड़ते जोड़ते समय झुलसकर गिरा लाइनमैन, गंभीर

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में शुक्रवार की देर शाम करंट से झुलसकर नीचे गिरने से संविदा लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। वह बिजली खंभे पर चढ़कर जंफर जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र जयराम बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन है। बताया गया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास बिजली का जंफर टूटा था। उसी को जोड़ने के लिए लाइनमैन अनिल कुमार बिजली के खंभे पर चढ़ा था। वह शटडाउन लेकर जंफर जोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे उसे करंट का झटका लगा और वह झुलस कर नीचे गिर पड़ा।

घटना की जानकारी होते ही बिजली महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर केवली फीडर के अवर अभियंता राजेंद्र बिंद बिजली कर्मियों के साथ सीएचसी पहुंचे और गंभीर हालत में अनिल कुमार को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज कर रहे डॉक्टर रीतेश कुमार के अनुसार वह हाथ, पीठ, पैर में झुलस गया है। वही उसका एक पैर और एक हाथ भी टूटने की संभावना जताई गई है। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर बिजली विभाग घटना की जांच में जुट गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।