Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsConnecting Dreams Foundation Selects 10 Youth for Change Maker Fellowship in Myorpur
जिले के 10 युवाओं का फेलोशिप के लिए हुआ चयन

जिले के 10 युवाओं का फेलोशिप के लिए हुआ चयन

संक्षेप:

Sonbhadra News - म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली की संस्था कनेक्टिंग ड्रीम फाउंडेशन ने जिले के म्योरपुर

Dec 06, 2025 12:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली की संस्था कनेक्टिंग ड्रीम फाउंडेशन ने जिले के म्योरपुर और बभनी ब्लॉक के दस युवाओं को चेंज मेकर फॉर ग्राम स्वराज्य फैलोशिप के लिए चयन किया है। म्योरपुर ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के पहल पर चयन किया गया है। चयनित युवा अपने गांव में रहकर बेहतर जीवन के लिए प्रयास कर रहे हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी अलग-अलग विषयों जैसे जैविक खेती, मौसम परिवर्तन व पानी संकट से निपटने के उपाय पर कार्य करेंेगे। इसके साथ ही पोषण वाटिका के माध्यम से महिलाओं में पोषण वृद्धि, साइबर क्राइम जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन तथा मनरेगा योजनाओं के लाभ पर कार्य करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इन सभी चयनित युवाओं को छह माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा और साथ ही स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी। देश भर के कुल 60 युवाओं में से 10 युवा सोनभद्र से चयनित हुए हैं। चयनित युवा में म्योरपुर: से अभिषेक कुमार, निर्मला, कमलेश, कुसुम, आंचल, नितेष, बभनी से अजय, दीपनारायण, मनोज, मुनिता शामिल हैं। वे बदलाव की दिशा में खुद के व्यक्तित्व के विकास के साथ गांव में बदलाव के हीरो की भूमिका निभाएंगे। देवनाथ सिंह ने बताया कि दिल्ली की यह एक पंजीकृत गैर-लाभकारी संस्था है, जो 2013 से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और आजीविका जैसे क्षेत्रों में काम कर रही है। यह युवाओं को सामाजिक उद्यमिता और सामुदायिक विकास के लिए तैयार करती है। संस्था का लक्ष्य वंचित समुदायों के सपनों को पूरा करना और उन्हें बेहतर अवसरों से जोड़ना है। देवनाथ सिंह ने बताया कि चयनित युवा ग्राम स्वराज्य की कड़ी को खुद समझने के साथ ग्रामीणों के साथ मिल कर ग्राम स्वराज्य की दिशा में काम करेंगे।