ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रकांग्रेसियों ने मुंह पर पट्टी बांधकर किया उपवास

कांग्रेसियों ने मुंह पर पट्टी बांधकर किया उपवास

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी बांधकर चाचा नेहरू पार्क राबर्ट्सगंज में एक दिवसीय उपवास किया।...

कांग्रेसियों ने मुंह पर पट्टी बांधकर किया उपवास
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रWed, 31 Jul 2019 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अरुण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुंह पर पट्टी बांधकर चाचा नेहरू पार्क राबर्ट्सगंज में एक दिवसीय उपवास किया। इस दौरान उन्होंने आरोपित भाजपा विधायक की बर्खास्तगी की मांग की।

इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के लोग हर स्तर पर संघर्ष को तैयार हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ईश्वरी नरायन सिंह व अनिल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र का राज अब समाप्त हो चुका है। अन्याय का विरोध करने वाले नेता जगह जगह गिरफ्तार किए जा रहे जो कि लोकतंत्र का हनन है। निवर्तमान जिला महासचिव धीरज पांडेय सेवादल के मुख्य संघटक कौशलेश पाठक ने भी संबोधित किया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशुतोष दुबे व एनएसयूआई के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि आरोपी भाजपा विधायक की विधानसभा से सदस्यता रद्द करते हुई रिटायर्ड जज के समिति से जांच कराई जाय। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा, लवकुश केशरी, नूरुद्दीन खान, महिला जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, सुनीता तिवारी, दयाशंकर पांडेय, कमलेश ओझा, अभिषेक त्रिपाठी, अमरेश देव पांडेय, मृदुल मिश्रा, देवेंद्र अवस्थी, कन्हैया पांडेय, श्रीकांत मिश्रा, रामबिलास पनिका, बसन्त गोंड, कौशल किशोर मिश्रा, श्रवण पांडेय, राजेन्द्र भारती, तारा शुक्ला, राजबली पांडेय, सूरज वर्मा, जितेंद्र स्वरूप, अहमद खान नूर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें