कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री का फूंका प्रतीकात्मक पुतला
Sonbhadra News - कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका। उन्होंने मुख्यमंत्री से अमर्यादित टिप्पणी के लिए माफी मांगने और उन्हें तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपना माननीय होने का गौरव खो दिया है।
0 राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर एकत्रित होकर की नारेबाजी 0 अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांगसोनभद्र, संवाददाता।कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रवक्ता के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर असम के मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। उन्होंने अमर्यादित टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की।इस दौरान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रवक्ता के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर असम के मुख्यमंत्री ने अपना माननीय होने का गौरव खो दिया है। उनको तत्काल माफी मांगनी चाहिए और भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को उनके ऊपर कार्यवाही करनी चाहिए।
एक मुख्यमंत्री कि संविधान की शपथ लेता है कि वह किसी के साथ भेदभाव नहीं करेगा, लेकिन सत्ता के लालच में मुख्यमंत्री ने अपना आपा खो दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपमानित किया है, जिसका हम विरोध करते हैं और कड़ी निंदा करते हैं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को ऐसे अमर्यादित और असभ्य भाषा बोलने वाले मुख्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए । इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वामी अरविंद सिंह, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शशांक मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हाजी नूरुद्दीन खान, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया पांडेय, आरटीआई के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजबली पांडेय, अमरेश देव पांडेय, लल्लू राम पांडेय, मृदुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


