ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रकांग्रेस ने घर-घर बांटा खाद्यान्न

कांग्रेस ने घर-घर बांटा खाद्यान्न

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के सोनभद्र के लिए विशेष पैकेज के रूप में भेजे गए खाद्यान्न को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को घर-घर अनाज वितरण कि तहत गरीबों में वितरित किया।...

कांग्रेस ने घर-घर बांटा खाद्यान्न
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रWed, 24 Jun 2020 10:08 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के सोनभद्र के लिए विशेष पैकेज के रूप में भेजे गए खाद्यान्न को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को घर-घर अनाज वितरण कि तहत गरीबों में वितरित किया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्वी जोन के प्रभारी विश्व विजय सिंह एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं सोनभद्र के प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह तथा जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड़ के नेतृत्व में अनाज का वितरण किया गया।

इस दौरान उन्होंने कांशीराम आवास में रहने वाले परिवारों के लगभग डेढ़ सौ सदस्यों को खाद्यान्न वितरित किया गया। पूर्वी जोन के प्रभारी ने कहा कि प्रियंका गांधी की पहल पर सोनभद्र को सूची में पहला स्थान देते हुए यहां के हर गरीब की हर प्रकार से मदद करने का सिलसिला चल रहा है, जो आगे और भी व्यापक रूप से दिखाई देगा। देवेंद्र प्रताप सिंह ने गरीबों को बताया कि प्रियंका गांधी आप सब की लड़ाई देश स्तर पर लड़ रही हैं। आपको हर तरीके की मदद हर तरीके का अधिकार प्रियंका गांधी ने देने का संकल्प लिया है, चाहे वह सोनभद्र के आदिवासी हो, गरीब हो, मज़दूर हो, किसान हो सबकी लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर जितेंद्र पासवान, नामवर कुशवाहा, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, कौशलेश पाठक, विनोद कुमार तिवारी, राजबली पांडेय, दयाशंकर पांडेय, सूरज यादव जी, अरविंद कुमार सिंह, कमलेश ओझा, गोपाल स्वरूप पाठक, हाजी फरीद खान, बद्री सिंह गौड़, धीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें