आज ऊर्जीकृत होगी 132 केवी पिपरी-सोननगर लाइन

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share

Sonbhadra News - म्योरपुर में 132 केवी पिपरी-सोननगर लीलो डबल सर्किट लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यह लाइन 21 मई को सुबह 10 बजे ऊर्जीकृत होगी। विभाग ने स्थानीय नागरिकों और किसानों से सावधानी बरतने की अपील की है, क्योंकि लाइन के चार्ज होने पर जान-माल का खतरा हो सकता है।

आज ऊर्जीकृत होगी 132 केवी पिपरी-सोननगर लाइन

म्योरपुर। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड की निर्माणाधीन 132 केवी पिपरी-सोननगर लीलो म्योरपुर डबल सर्किट लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार उक्त लाइन को 21 मई को सुबह 10 बजे ऊर्जीकृत किया जाएगा। यह विद्युत लाइन रनटोला, कटौधी, मनबसा, सुपाचुआ, फाटपखना, काशीकुड़, खमरिया टोला एवं किरबिल ग्राम सभाओं के बीच से होकर गुजरती है। ऐसे में संबंधित विभागों, किसानों एवं क्षेत्रीय नागरिकों को सावधानी बरतने की अपील की गई है। अवर अभियंता अवधेश कुशवाहा ने बताया कि लाइन चार्ज होने के बाद उसके तारों के संपर्क में आने से जान-माल का गंभीर खतरा हो सकता है।

इसलिए आम जनता से अपील है कि वे लाइन और उसके तारों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।