मुआवजे को लेकर परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Feb 28, 2026 10:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share Share
Follow Us on

Sonbhadra News - घोरावल ब्लाक में संविदा लाइनमैन की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर जाम किया। उन्होंने मुआवजे की मांग की। तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर जाम हटाया गया। मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे का फार्म भेजा गया है और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया।

मुआवजे को लेकर परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। मुआवजे को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को घोरावल ब्लाक तिराहे पर शव रखकर जाम कर दिया। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। तहसीलदार और क्षेत्राधिकारी घोरावल के आश्वासन पर परिजनों ने दो घंटे बाद जाम हटाया। करमा के जोगिनी के लोढ़ौता गांव में गुरुवार की रात संविदा लाइनमैन की झुलसने से मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों को सौंपा गया। मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को सुबह 10 बजे घोरावल ब्लाक तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

सूचना मिलते ही तहसीलदार घोरावल प्रवीण कुमार और क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार और सीओ के आश्वासन पर दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे परिजनों ने जाम समाप्त किया। इस दौरान अवर अभियंता राजेन्द्र बिंद ने परिजनों को 25 हजार रुपये की तत्कालिक सहायता प्रदान की। इसके बाद परिजन शव दाह संस्कार के लिए लेकर चले गए। संविदा लाइनमैन की मौत मामले में शनिवार को मिर्जापुर के मुख्य अभियंता लोकेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजे के लिए फार्म 144 भरकर भेज दिया गया है। वहीं मृतक के परिवार के एक व्यक्ति को योग्यता के अनुसार विभाग में नौकरी देने के लिए अनुमोदित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।