Sonbhadra News: मचबंधवां गांव का सामुदायिक भवन खंडहर में तब्दील
Sonbhadra News: मचबंधवां गांव का सामुदायिक भवन खंडहर में तब्दीलमें करीब एक दशक पहले लाखों रुपये की लागत से बनाया गया सामुदायिक भवन अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। विभ

Sonbhadra News: सांगोबांध,हिंदुस्तान संवाद। बभनी ब्लाक के ग्राम पंचायत मचबंधवां में करीब एक दशक पहले लाखों रुपये की लागत से बनाया गया सामुदायिक भवन अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। विभागीय उदासीनता और देखरेख के अभाव में भवन की हालत जर्जर हो गई है। इसके चलते ग्रामीणों को सामुदायिक भवन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।ग्रामीणों के अनुसार गांव के मध्य निर्मित इस भवन का उद्देश्य राजस्व एवं विकास विभाग के अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खुली बैठक आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना था। भवन निर्माण के साथ बाउंड्रीवाल, गेट, हैंडपंप, शौचालय और पंखे की भी व्यवस्था की गई थी।
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद से ही भवन की नियमित देखरेख नहीं होने के कारण धीरे-धीरे इसकी स्थिति खराब होती गई। भवन में जिम्मेदार कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों की नियमित आवाजाही नहीं होने से परिसर भी उपेक्षा का शिकार हो गया। वर्तमान में भवन की स्थिति इतनी खराब है कि उसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते सामुदायिक भवन की मरम्मत और साफ-सफाई करा दी जाए तो यह गांव के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। परमेश्वर गुप्ता, राधेश्याम, गोरेलाल, शिव कुमार, रामनाथ, रघुनाथ, बिमलेश, चंद्रिका, काशीनाथ, संतोष, जितेंद्र कुमार और उदय कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भवन की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।


