ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रबिहार से सटे क्षेत्रों में की गई कांबिंग

बिहार से सटे क्षेत्रों में की गई कांबिंग

रायपुर थाना क्षेत्र में बिहार बार्डर से सटे इलाकों में शुक्रवार को रायपुर पुलिस और पीएसी फोर्स ने सघन कांबिंग...

बिहार से सटे क्षेत्रों में की गई कांबिंग
हिन्दुस्तान टीम,सोनभद्रSat, 23 Oct 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

खलियारी। रायपुर थाना क्षेत्र में बिहार बार्डर से सटे इलाकों में शुक्रवार को रायपुर पुलिस और पीएसी फोर्स ने सघन कांबिंग किया। सीमांत गांवों के ग्रामीणों से नक्सलियों के गतिविधियों के बारे में जानकारी हासिल किया। हालांकि इस दौरान सब कुछ सामान्य ही मिला।

कांबिंग में बिहार के अधौरा थाना क्षेत्र से सटे रायपुर थाना क्षेत्र के तेंदुआ और दरमा के इलाकों में सघन जांच की गई। यह अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। जो बिहार में होते हुए भी रायपुर थाना क्षेत्र के बहुत ही करीब है। इस क्षेत्र के नदी और नालों सहित जंगल नक्सलियों के छिपने के लिए मुफीद माने जाते हैं। रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। बताया कि अभी तक सघन कांबिंग ऑपरेशन के दौरान कोई भी नक्सली या संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी नहीं मिली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें