ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सोनभद्रकोयला अधिकारियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

कोयला अधिकारियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन

एनसीएल समेत कोल इण्डिया की विभिन्न कोयला कम्पनियों में कार्यरत हजारों अधिकारियों ने बुधवार को कोल इण्डिया मुख्यालय कोलकाता पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कोल माइन्स आफिसर्स एसोसिएशन एपेक्स के बैनर तले...

कोयला अधिकारियों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
अनपरा। निज संवाददाता Wed, 26 Sep 2018 05:35 PM
ऐप पर पढ़ें

एनसीएल समेत कोल इण्डिया की विभिन्न कोयला कम्पनियों में कार्यरत हजारों अधिकारियों ने बुधवार को कोल इण्डिया मुख्यालय कोलकाता पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कोल माइन्स आफिसर्स एसोसिएशन एपेक्स के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रबंधन जानबूझ कर अधिकारियों पर हड़ताल थोप रहा है। अधिकारियों की नये वेतन समझौते के बाद मिलने वाली तनख्वाह उनके उनके मूल वेतन से भी कम हो गयी है। वेतन समझौते का ऐसा कोई दूसरा उदाहरण नहीं है जिसमें अधिकारियों का वेतन कर्मचारियों के वेतन से कम हुआ हो। सीएमओएआई एपेक्स के अध्यक्ष वीपी सिंह, सेकेट्री जनरल पीके सिंह ने आरोप लगाया कि भारत सरकार की वेज पालिसी के अनुपालन को कोल इंडिया प्रबन्धन ने पूरी तरह नकार दिया है। नतीजतन कर्मचारियों और अधिकारियों के मध्य विवाद बढ़ रहे है और अधिकारियों को बार बार न्यायालय की शरण लेनी पड़ रही है। दस सितम्बर से काला फी ता बांध कर विरोध प्रदर्शन के बावजूद अभी तक लम्बित समस्याओं पर कार्रवाई नही की गयी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें